प्रतापगढ़

साहु महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मनाया गया

 

प्रतापगढ़। साहु तेली समाज की सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ साहु वाटिका प्रतापगढ़ में फागोत्सव मनाया।

सर्व प्रथम समाज में जिन परिवार में गमी हुई उनके आत्मशानित के लिये शोक सभा का आयोजन किया दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने हेतु २ मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी गई तथा उनके परिवार को असिम दुःख सहन करने की क्षति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इसके पश्चात् मां कमदिवी की पूजा-अर्चना की गई तथा भजन-किर्तन किये तथा होली के गीतों पर सभी बहिनों ने फुल व गुलाल से फागोत्सव मनाया।

वरिष्ठ माता-बहिनों को उपरना व माला पहनाकर गीता जी की पुस्तक भेंट की गई तथा सम्मान प्रमाण द्वारा सम्मानित किया गया।

खेल-कूद प्रतियोगिता में दौड़, बलून फुलाना, कुर्सी रेस में सभी बहिनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जो बहिन प्रथम द्वितीय व तृतीय विजय हुई उनको सम्मान कर प्रमाण-पत्र दिये गये।

समाज की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेली महासभा की संरक्षक तथा भारतीय जागृति मिशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी आर्य एडवोकेट ने की संचालक कृष्णा मेडम एंव श्यामा डुंगरीया ने किया एडवोकेट कला आर्य ने आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि सभी बहिनों को संगठित होकर समाज के कार्य ने निःस्वार्थ रूप से भाग लेकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिये तथा अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने चाहिये ताकि वह समाज के प्रति अपना कर्तव्य भाव समझे एंव मां कर्माबाई का मन्दिर साहु वाटिका में बनाने हेतु चर्चा की गई।

भोजन प्रसादी साहू समाज विकास समिति के द्वारा की गई।

समारोह में भागवन्ती, यशौदा, सीता, गीता, ममता, सुशीला, श्यामा, कमला, मुन्नी, लक्ष्मी, कला, गीता, कला पत्नि भागीरथ , सम्पतबाई, पार्वति, ममता, तृप्ति, मोनीका, नन्दनी, पुष्पा, मधु, निर्मला, कविता, रानू, ज्योति, किरण, माया, कमला, मोहनदेवी, स्नेहलता, कोमल आर्य, मधु, लीला आदि सैकडों बहिनो ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button