अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण

प्रतापगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला कारागृह प्रतापगढ़ का राजेन्द्र सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ द्वारा कारागृह परिसर सुरक्षा, बंदियांे का स्वास्थ्य, बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, बैरेकों की स्थिति एवं उनमें मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई आदि बिन्दूओं पर कारागृह का निरीक्षण और आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण के दौरान जैल प्रशासन द्वारा बताया गया कि कारागृह में वर्तमान में 352 कैदी मौजूद हंै। जेल निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा बंदीयों से संवाद भी किया गया। बंदियों से संवाद के दौरान प्राधीकरण सचिव द्वारा उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु निर्देश प्रदान किये गए। बंदियों से वार्ता के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के अधिकार, पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान जैलर मुकेश गायरी उपस्थित रहे।

