अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर के परिवहन में स्कार्पियो सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

स्कॉर्पियो गाडी एवं 03 लाख रूपये नकदी जब्त जब्त अवैध ब्राउनशुगर की अनुमानित कीमत 02 लाख 40 हजार रूपये जब्त स्कॉर्पियों गाडी की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत थानाधिकारी हथुनिया इन्द्रजीत परमार मय जाप्ता द्वारा दिनांक 29.07.2025 को नाकाबंदी के दौरान सद्दाम अजमेरी को स्कार्पियों वाहन में 12 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर और 03 लाख रूपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना हथुनिया पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। जब्त अवैध ब्राउनशुगर की अनुमानित कीमत 02 लाख 40 हजार रूपये और जब्त स्कॉपियो गाडी की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये है।
घटना विवरणः- दिनांक 29.07.2025 को थानाधिकारी हथुनिया मय जाप्ता द्वारा प्रतापगढ मन्दसौर रोड मचलाना घाटी हथुनिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी कुणी की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाडी आरजे 27 यूसी 7716 आती हुई दिखाई दी। कार चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर गाडी को वापस घुमाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर गाडी को रोका गया। पुलिस टीम द्वारा चालक का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सद्दाम पिता अयुब अजमेरी उम्र 30 साल निवासी बादाखेडी थाना वाईडी नगर मन्दसौर जिला मन्दसौर बताया। गाडी को वापस घुमाने का कारण पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सद्दाम और गाडी की तलाशी ली गयी। दौराने तलाशी सद्दाम के पास से 12 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर और गाडी में रखे 03 लाख रूपये नकद मिले। अवैध ब्राउनशुगर और रूपयों को जब्त कर सद्दाम को गिरफ्तार किया गया। थाना हथुनिया पर प्रकरण संख्या 78/2025 धारा 8/21,29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी रंठाजना के जिम्मे किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त: सद्दाम पिता अयुब अजमेरी उम्र 30 साल निवासी बादाखेडी थाना वाईडी नगर मन्दसौर जिला मन्दसौर।

