एनडीपीएस एक्ट में वांछित कुख्यात तस्कर दिनेश उर्फ कालु विश्नोई गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वाछित अपराधियो की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं गोपाल लाल हिण्डोनिया वृताधिकारी वृत छोटीसादडी के मार्गदर्शन में प्रवीण टांक पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में थाना छोटीसादडी के एनडीपीएस एक्ट में वांछित कुख्यात तस्कर दिनेश उर्फ कालु विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 09.09.2024 को तत्कालीन थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा थाना छोटीसादडी के गोमाना गांव मे रामलाल पिता नन्दलाल पाटीदार उम्र 50 साल निवासी गोमाना थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ के बाडे के अन्दर रखें कुल 840 किलो 445 ग्राम डोडाचूरा को जब्त कर अभियुक्त रामलाल को गिरफ्तार किया गया थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 247/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा था। अनुसंधान प्रकरण में जब्तशुदा अफीम डोडाचूरा को खरीदकर मारवाड ले जाने वाले वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ कालु विश्नोई के बारे में थानाधिकारी छोटीसादडी द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त दिनेश उर्फ कालु विश्नोई पिता हीरालाल उम्र 38 साल निवासी फिंच थाना लुणी जिला जोधपुर को सेन्ट्रल जैल जोधपुर से प्रोडक्शन वारण्ट से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- दिनेश उर्फ कालु विश्नोई पिता हीराराम उम्र 38 साल निवासी फिंच थाना लुणी जिला जोधपुर

