प्रहलाद गुर्जर द्वारा निर्वाचन नामांकन में तथ्य छुपाने का मामला राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित
आम चुनाव वर्ष 2021 के दौरान वार्ड संख्या 07 की उम्मीदवारी हेतु उम्मीदवार प्रहलाद गुर्जर द्वारा निर्वाचन नामांकन में तथ्य छुपाने का मामला राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित
प्रतापगढ़। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार सोशियल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रहलाद गुर्जर निवासी प्रतापगढ़ के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज होना संज्ञान में आया।रिपोर्ट के अनुसार कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध पाए गएहै।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय निवार्चक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं (एस.डी.एम) प्रतापगढ़ से प्राप्त निर्वाचन आवेदन पत्रावली के अनुसार नगर परिषद प्रतापगढ आम चुनाव वर्ष 2021 के दौरान वार्ड संख्या 07 की उम्मीदवारी हेतु गुर्जर द्वारा भरे गये फॉर्म एवं प्रस्तुत शपथ पत्र में गुर्जर द्वारा अपने विरुद्ध किसी भी प्रकार के आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के संबंध में कोई जानकारी अंकित नही की गई है।
जबकी इनके विरूद्ध वक्त निर्वाचन प्रणाली आवेदक दिनांक 15.01.2021 के पूर्व 09 आपराधिक मुकदमें दर्ज / निस्तारित स्थिति में थे। इस प्रकार गुर्जर द्वारा मिथ्या जानकारी एवं मिथ्या शपथ पत्र के आधार पर निर्वाचन हेतु उम्मीदवारी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी के विरूद्ध सक्षम एवं समुचित कार्यवाही हेतु प्रस्ताव सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है एवं समुचित कार्रवाई हेतु प्रतिलिप जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई है।

