कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राजस्थान के पूर्व मंत्री आंजना का स्वागत।
सिंगोली।राजस्थान सरकार में मंत्री रहे एवं वर्तमान में चित्तौड़गढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी उदय लाल आंजना का सिंगोली में अल्प समय के प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के रावतभाटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी उदय लाल आंजना गुरुवार शाम 4 बजे सिंगोली में अल्प प्रवास के दौरान रुके जहां पर उपस्थित पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शोभागमल नागोरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय नागोरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, रितेश सेठिया, राजकुमार छीपा, पूर्व सरपंच बड़ी रामलाल गुर्जर, नरेश जैन, पप्पू ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उदय लाल आंजना का स्वागत किया तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से विजय होने की शुभकामनाएं दी।