प्रतापगढ़

01 अवैध पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस व 02 मेगजीन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

01 अवैध पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस व 02 मेगजीन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया जब्त

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार हजारीलाल मीणा थानाधिकारी थाना अरनोद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चूपना गाँव के पास रतलाम-प्रतापगढ हाईवे पर नाकाबन्दी में अवैध हथियार पिस्टल व दो जिन्दा कारतुस व 02 मेगजीन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

घटना विवरणः दिनांक-02.08.2025 को हजारीलाल मीणा मय जाप्ता द्वारा चुपना पेट्रोल पम्प के पास नाकाबन्दी की जा रही थी। तभी चुपना की तरफ से एक मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल को चलाता हुआ आया। जिसने पुलिस जाप्ते को देखकर करीब 10 मीटर दुरी पर मोटर साईकिल रोकी, जिस पर संदेह होने पर उक्त मोटर साइकिल चालक को रोका व नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम साहिल खान पिता शमशेर खान उम्र 18 साल निवासी नई आबादी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़ होना बताया। साहिल खान की तलाशी ली गई तो एक पिस्टल मय खाली मेगजीन व एक अतिरिक्त मेगजीन जिसमें दो जिन्दा कारतुस मिले। साहिल खान से उक्त पिस्टल व जिन्दा कारतुस को अपने कब्जे में रखने के सम्बंध में वैध दस्तावेज या लाईसेन्स के बारे मे पुछा गया
तो लाईसेन्स नही होना बताया। साहिल खान द्वारा अपने कब्जे में अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस रखना जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे आना पाया जाने से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतुस, मेगजीन व परिवहन मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी।

गिरफ्तार आरोपी – साहिल खान पिता शमशेर खान उम्र 18 साल निवासी नई आबादी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button