प्रतापगढ़

खेत में काम करते समय बिजली गिरने से युवक की मौत

खेत में काम करते समय बिजली गिरने से युवक की मौत

प्रतापगढ़। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के ग्राम रावला कुआं भचुण्डला में सोमवार को खेत पर काम करते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील पिता अंबालाल, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम रावला कुआं भचुण्डला अपने मामा के खेत में कृषि कार्य कर रहा था। दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज़ गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज़ चमकदार बिजली सुनील पर गिर पड़ी।

बिजली गिरते ही सुनील मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे नज़दीकी अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई इस घटना से गाँव ओर परिवार में शोक की लहर है। सुनील मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button