521 ग्राम अवैध एम.डी. को किया जब्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अरनोद की कार्यवाही
521 ग्राम अवैध एम.डी. को किया जब्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त जब्त एम.डी. की अनुमानित कीमत 01 करोड 20 लाख रूपये
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत् अरूण कुमार कार्यवाहक थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौरान नाकाबंदी अभियुक्त मोईन खान के कब्जे से 521 ग्राम अवैध एमडी को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अवैध एमडी परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 18.09.2025 को पुलिस थाना अरनोद की टीम द्वारा बेडमा-नागदेडा नौगावां तिराहा पर नाकांबदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी एक मोटरसाईकिल बेडमा नागदेडा की तरफ से आती हुई दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने पर मोटरसाइकिल चालक घबराने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम मोईन खान पिता साजिद खान पठान उम्र 26 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ होना बताया। जिस पर पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर चालक की तलाशी लेने पर मोईन के कब्जे से 521 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिला। जिसको जब्त कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। अभियुक्त मोईन को गिरफ्तार कर थाना अरनोद पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- मोईन खान पिता साजिद खान पठान उम्र 26 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ।

