ग्रामीणों में दहशत का माहौल तेंदुए ने किया गाय का शिकार वन विभाग ने की कार्यवाही,रात के समय दो से तीन तेंदुए देखे जाने से खेत पर जाने से डर रहे है लोग ।
सिंगोली। तहसील की ग्राम पंचायत बड़ी के चक सोड़िजर ग्राम में बीती शुक्रवार रात एक बार फिर से तेंदुए ने खेत पर बंधी एक गाय को अपना शिकार बनाया है।
मिली जानकारी अनुसार
गुरुवार शुक्रवार की रात्रि में ग्राम सोडीजर निवासी भेरू सिंह पिता प्रेम सिंह के खेत पर बंधी एक गाय का तेंदुए ने शिकार कर लिया।
सुबह जब भेरू सिंह गाय का दूध निकालने खेत पर गया तो उसने खेत पर गाय को मृत अवस्था में देखा और वन विभाग को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों पूर्व भी तेंदुए ने एक बैल का शिकार किया था। अब एक गाय का शिकार किए जाने से ग्रामीणों में खेतों में चल रहे फसल निकालने के कार्य के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहोल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है रात के समय दो से तीन तेंदुए गांव के नजदीक पानी की टंकी व जानवरो के पानी पीने की खेंल के आस पास नजर आते है जिस से उन्हे जान का खतरा होकर रात के समय खेत पर नही जा पा रहे है
शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मोका पंचनामा बनाया और परिक्षेत्र सहायक सिंगोली, वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ को सूचना दी।
वन कर्मियों ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लोकसेवा केंद्र सिंगोली में मुआवजा प्रकरण दर्ज करवाया और जल्द ही गाय मालिक को उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।