प्रतापगढ़

बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई 

जिले में बाबा रामदेवजी पीर की भव्य शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली गई जिले भर में रहा बाबा रामदेव बीज को लेकर उत्साह

शहर सहित गांव-गांव में श्रद्धा भक्ति और विश्वास के साथ हुएं विभिन्न कार्यक्रम भजन कीर्तन और प्रसादी

राजस्थान मध्य प्रदेश के जटिया समाज के लोगों ने लिया शोभा यात्रा में भाग

जीहां हम बात कर रहे हैं पीरानेपीर बाबा रामसा पीर की जिन्होंने छुआ-छूत भेदभाव और ऊंच-नीच के भेद-भाव को मिटाने को लेकर कई कार्य किए एवं सत्य मार्ग पर चलने को आमजन को अग्रसर किया।

प्रतापगढ़। शहर में जटिया समाज द्वारा बाबा रामदेव जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जटिया समाज के प्रवक्ता हरिश जटिया ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव जी की वाटर वर्क्स रोड स्थित जटिया गली से 11 बजे शोभायात्रा की शुरुआत हुई जिसमें सबसे आगे बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ बाबा रामदेव जी की खुली जीप में झांकी सजाई गई शोभा यात्रा में जटिया समाज के महिला पुरुषों ने बाबा रामदेव के भजनों पर नृत्य किया शोभायात्रा में मंदिर पुजारी गिरधारी लाल जटिया सहित जटिया समाज के लोग मौजूद थे शोभायात्रा में प्रतापगढ़ छोटीसादड़ी सिया खेड़ी रतलाम जावरा असावता काजली खेड़ा सुखेड़ा मन्दसौर सहित मध्य प्रदेश राजस्थान के जटिया जाटव समाज के लोग मौजूद थे। प्रवक्ता हरिश जटिया ने बताया कि जटिया समाज व वसीटा धोबी समाज की दोनों झांकियां में विराजमान प्रतिमाओं की महाआरती की इस दौरान शोभा यात्रा में पुलिस जाब्ता भी जगह-जगह तैनात रहा।
लोक देवता बाबा रामदेवजी प्राकट्य उत्सव के अवसर पर नगर परिषद के बाहर राम कन्या पहलाद गुर्जर व पार्षद सहित भाजपा व कांग्रेस ने जटिया समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया वही शोभायात्रा गांधी चौराहे पर पहुंचते ही विभिन्न संगठनों द्वारा फूल बरसा कर भव्य स्वागत सत्कार किया शोभायात्रा गांधी चौराहे से पिपली चौक सदर बाजार धानमंडी लोहार गली गोपाल गंज होते हुए गांधी चौराहे से वापस जटिया गली स्थित धर्मशाला में पहुंची जहां पर महाआरती कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया शोभा यात्रा में राजस्थान मध्यप्रदेश सहित जटिया समाज के लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ता का अहम योगदान व सहयोग रहा जटिया समाज के प्रवक्ता हरीश जटिया ने बताया कि रात में समाज की ओर से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button