नीमच

जानलेवा चाइनीज माजा बना खतरा स्कूल से आरहे मासूम के गले में लगा लंबा कट।

प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम उपयोग हो रहा।

 

सिंगोली।में चाइनीज मांझे के कारण एक बार फिर खतरनाक घटना सामने आई। बुधवार को सिंगोली निवासी वार्ड नंबर 10 के प्रसिद्ध कचौरी व्यवसाय कन्हैयालाल जंगम के पुत्र मंगल को

स्कूल से आते वक्त नगर के बापू बाजार, कबूतर खाने के पास मार्ग पर मंगल के गले में अचानक धारदार मांझा फंस गया। इससे मंगल लड़खड़ा गया स्थानीय लोगों ने तुरंत मांझा हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मंगल के गले पर लंबा और गहरा कट लग गया जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।

नगर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसका उपयोग जारी है। गली मोहल्लों और आसपास की कॉलोनियों में बच्चे और किशोर शाम के समय खुलेआम पतंग उड़ाते हुए मांझा इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं। कुछ दिन पहले इसी मांझे के कारण एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जबकि क्षेत्र की दुकानों पर चाइनीज मांझा की बिक्री गुपचुप तरीके से होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेरहा

इन घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने हाल ही में चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके, बाजारों में मांझे की उपलब्धता और गलियों में खुलेआम उपयोग प्रतिबंध के पालन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय थाना प्रभारी ने स्थानीय पतंग विक्रेताओं की मीटिंग कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा नहीं बेचने को लेकर विक्रेताओं को चेतावनी दी गई।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, प्रदेश के 14 जिलों में चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इनमें इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन और बड़वानी शामिल हैं। नीमच में लगातार बढ़ते मामले स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का कारण बन रहे हैं।

वहीं कचौरी व्यवसाय कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से हुवे अपने पुत्र को हुवे शारीरिक नुकसान को लेकर चाइनीज मांझा उपयोग नहीं करने व नहीं बेचने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button