प्रतापगढ़

जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही 11 गैरसायल गिरफ्तार 08 स्पोर्ट्स बाईक 207 एमवी एक्ट में जब्त

जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही 11 गैरसायल गिरफ्तार

08 स्पोर्ट्स बाईक 207 एमवी एक्ट में जब्त

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा की टीम व डीएसटी टीम द्वारा दिनांक 08.08.2025 को दिपेश्वर तालाब व तिरंगा चौराहा इन्द्रा कॉलोनी दीपेश्वर रोड पर बाईकर द्वारा जानलेवा स्टंट करते हुए तथा आमजन को परेशान करने के मामले में 11 गैरसायलों को गिरफ्तार किया जाकर 08 स्पोर्टस बाइक को जब्त किया गया।

टीम द्वारा कार्यवाहीः- शहर प्रतापगढ में दिपेश्वर तालाब व तिरंगा चौराहा रोड पर आए दिन शाम के वक्त घूमने आने वाले लोगों को स्पोर्ट्स बाईकर द्वारा आम रोड पर जानलेवा स्टंट कर व तेज गति से चला कर आमजन को परेशान करने के संबंध में लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी। बाईकर्स द्वारा जानलेवा स्टंट कर आमजन व स्वंय के जीवन को खतरे में डालने तथा जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर जानलेवा स्टंट का प्रचार करने और आमजन में भय व्याप्त किया जा रहा था। ऐसे जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर और सादा वस्त्रों में डीएसटी तथा प्रतापगढ थाना की टीम द्वारा निगरानी रख कर दिनांक 08.08.2025 को कुल 08 स्पोर्ट्स बाईक को 207 एमवी एक्ट में जब्त कर 11 गैरसायलों को 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार गैरसायल

1 विशाल पिता हिरालाल मीणा उम्र 18 साल निवासी छोटा मजेसरिया थाना रठाजना

2. कमलेश पिता श्यामलाल मीणा उम्र 19 साल निवासी छोटा मजेसरिया थाना रठाजना

3. सुभाष पिता कारुलाल निनामा उम्र 20 साल निवासी मनोहरगढ़ थाना प्रतापगढ

4. श्यामलाल पिता कन्हैयालाल मीणा उम्र 25 साल निवासी मनोहरगढ थाना प्रतापगढ 5.

दिनेश पिता कन्हेयालाल मीणा उम्र 19 साल निवासी मनोहरगढ़ थाना प्रतापगढ

6. अनिल पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 25 साल निवासी डागपुरा थाना सुहागपुरा

7. गोपाल पिता देवीलाल मीणा उम्र 21 साल निवासी मोर मगरी खतोडी थाना प्रतापगढ

8. अतुल कुमार पिता गोतलाल मीणा उम्र 19 साल निवासी डोडीयार खेडा थाना प्रतापगढ

9. मनोज कुमार पिता रमजु मीणा उम्र 20 साल निवासी मोटीखेडी थाना सुहागपुरा

10. अनिल कुमार पिता भवरलाल मीणा उम्र 19 साल निवासी अम्बामाता थाना प्रतापगढ

11. विनोद पिता कन्हैयालाल मीणा उम्र 21 साल निवासी ढलुम मानपुरा थाना धमोतर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button