Today's News

जाल लगाकर तितर का शिकार करते हुवे व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने दबोचा, 9 जीवित तितर हुवे बरामद।

आरोपी को न्यायालय के आदेश से भेजा जेल।

सिंगोली।शुक्रवार को वनपरिक्षेत्र रतनगढ अंतर्गत “ऑपरेशन वाइल्ड ट्रेप-|| के दौरान एस. के. अटोदे वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल नीमच, दशरथ अखण्ड उपवनमण्डलाधिकारी नीमच एवं प्रतापलाल गेहलोत वन परिक्षेत्राधिकारी रतनगढ़ के मार्ग दर्शन में बापूलाल दायणा वनपाल परिक्षेत्र सहायक ताल, एवं नयन मालवीय वनरक्षक बीट ताल तथा सुरक्षा श्रमिक शंभुलाल पिता भीमा भील द्वारा सबरेंज ताल की बीट ताल कक्ष क्रमांक 199 में संजु पिता मेहकुम पारदि उम्र 51 वर्ष निवासी एकता कॉलोनी नीमच, जिला नीमच म.प्र. हालमुकाम सिंगोली, जिला नीमच म.प्र. द्वारा तीतर नग 09 का अवैध शिकार (जाल लगाकर जीवित तीतर पकडना) पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 242/08 दिनांक 16.01.2026 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,50,51 के तहत कायम किया गया जिसमें टीवीएस स्टार मोटर सायकल क्रमांक RJ-09-SJ-7944 जप्त की गई । अपराधी को माननीय मुख्य न्यायाधिश महोदय प्रथम श्रेणी नीमच म.प्र. के समक्ष प्रस्तुत किया गया उक्त प्रकरण में माननीय न्यायाधिश महोदय के आदेशानुसार अपराधी संजु पिता मेहकुम पारदि निवासी एकता कॉलोनी नीमच को कनावटी जेल नीमच भेजा गया।

Related Articles

Back to top button