प्रतापगढ़

एनडीपीएस एक्ट में 2 साल से फरार 5000 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में 2 साल से फरार 5000 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन में प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 5000 रूपये के ईनामी अभियुक्त हरलाल जाट को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 26.08 2023 को तत्कालिन थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा दौरान गश्त माहीनगर मे अनिल पिता रामेश्वरलाल पाटीदार उम्र 33 साल निवासी खेडी आर्यनगर थाना छोटीसादडी के कब्जे से 10 क्विंटल डोडाचूरा जब्त कर गिरफ्तार किया जाकर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 225/2023 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा था। प्रकरण में वाछित अभियुक्त हरलाल पिता दल्लीचन्द जाति जाट निवासी माहीनगर थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ अपनी सकूनत से लगातार रूहपोश हो गिरफ्तारी से बचने के लिये छुपता फिर रहा था। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ द्वारा 5000 हजार रूपये को ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया जाकर अभियुक्त की तलाश की गयी। दिनांक 07.07.2025 को गठित टीम द्वारा अभियुक्त के बाडे पर दबिश देकर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त – हरलाल पिता दल्लीचन्द जाति जाट निवासी माहीनगर थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button