एमडी बनाने की फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त जमशेद को किया गिरफ्तार

“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत प्रतापगढ पुलिस और एजीटीएफ की कार्यवाही
100 ग्राम अवैध एमडी और एमडी बनाने में प्रयुक्त लिक्विड केमिकल 70 किलो 720 ग्राम और 17 किलो 300 ग्राम पाउडर को किया जब्त
एमडी बनाने की फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त जमशेद को किया गिरफ्तार
जब्त मादक पदार्थ और लिक्विड और पाउडर की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड रूपये एमडी बनाने में प्रयुक्त वाले उपकरण, मशीने और मोटरसाइकिल बरामद
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत् परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और सुनील कुमार जाखड पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखुट के मार्गदर्शन में एजीटीएफ टीम जयपुर और थानाधिकारी पीपलखूंट जयेश पाटीदार मय जाप्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.09.2025 को टाण्डा बडा सरहद बोरी मोजल में अवैध एमडी बनाने की फैक्ट्री पकडी। पुलिस टीम द्वारा 100 अवैध एमडी और एमडी बनाने में प्रयुक्त 70 किलो 720 ग्राम लिक्विड केमिकल तथा 17 किलो 300 ग्राम सफेद पाउडर और अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त जमशेद उर्फ जम्मु खान पठान निवासी देवल्दी को गिरफ्तार किया गया। थाना पीपलखूंट पर धारा 8/22,25,30 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जब्त अवैध मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 50 करोड रूपये है।
कार्यवाही का विवरणः दिनाक 10.09.2025 को थानाधिकारी पीपलखूंट को दौराने गश्त के जरिये एजीटीएफ सुचना मिली की टाण्डा बडा सरहद बोरी मोजल के ईश्वर मीणा के मकान पर देवल्दी वाला जमशेद उर्फ जम्मु लाला द्वारा एमडी बनायी जा रही है। जिस पर थानाधिकारी मय टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर एक केलुपोश झौपडे को घेरा दिया जहां एक अपाचे मोटरसाइकिल खड़ी हुई मिली। पुलिस टीम द्वारा अंदर प्रवेश किया। जहां पर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला जिसे पुलिस टीम ने पकडा और नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम जमशेद उर्फ जम्मु पिता फकीरगुल खान पठान उम्र 38 साल निवासी देवल्दी थाना अरनोद होना बताया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा झौपडे की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की थैली में 100 ग्राम अवैध एमडी मिली तथा अलग अलग जरिकेन और थैलियों में एमडी बनाने में प्रयुक्त कुल 70 किलो 720 ग्राम लिक्विड केमिकल फॉर्म और 17 किलो 300 ग्राम सफेद पाउडर मिला। साथ ही स्टील के दो बड़े चरू, 10 लीटर नाप वाला पारदर्शी मग, 02 मशीने दही बिलोने की, 01 रूम हीटर, 01 प्लास्टिक की खाली बाल्टी, 02 टेपरोल तथा पॉलीथीन की थैलिया मिली। केमिकल और पाउडर के बारे में जमशेद से पुछने पर उसने बताया कि एमडी बनाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। जमशेद केमिकल और पाउडर का उपयोग कर 50 करोड रूपये की एमडी बनाने वाला था।
पाउडर, केमिकल, उपकरणों मय वाहन मोटरसाइकिल को जब्त कर अभियुक्त जमशेद को गिरफ्तार कर थाना पीपलखुट पर धारा 8/22,25,30 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। पुर्व में वर्ष 2024 में थाना अरनोद के देवल्दी गांव और वर्ष 2025 मे सुहागपुरा के जंगल में एमडी बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा गया था। जिसमे अभियुक्त जमशेद सम्मिलित था। अभियुक्त घटना समय से फरार चल रहे था। अभियुक्त जमशेद लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त होकर वांछित चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रत्तापगढ द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जमशेद व उसके भाई याकुब के द्वारा उसकी पत्नी बखमीना बी के नाम से हुसैन टैकरी जावरा मध्यप्रदेश क्रय की गई 01 करोड रूपये की होटल/लॉज को 68 एफ एनडीपीएस एक्ट में फ्रीज करवाया गया है।
जब्त सामग्रीः-
क्र.स.
जब्त सामग्री एमडी
1. लिक्विड केमिकल
सफेद पाउडर
100 ग्राम
2. 70 किलो 720 ग्राम
3. 17 किलो 300 ग्राम
4. स्टील के चरू 02
5.पारदर्शी मग 10 लीटर 01
6.दही बिलोने की मशीन 02
7.
रूम हीटर
01
8.
पारदर्शी बाल्टी 10 लीटर वाली
01
9.
अल्ट्राटेक टेप रोल
02
1 अभियुक्त जमशेद उर्फ जम्मुलाला का आपराधिक रिकॉर्ड :-
क्र. सं.
परिणाम
पुलिस थाना
केस नं
धारा
107/2010
147, 149, 353, 189, 186 भादस
146/2010 चालान 28.07.2010
अरनोद
2
54/2024 18.03.2024
341, 323, 506, 34 भादस
54/2024 चालान
अरनोद
17.05.2024
3
215/2024 16.12.2024
8/22 एनडीपीएस एक्ट
जायर तफ़तीश
अरनोद
345/2025
8/22.29.30 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त – जमशेद उर्फ जम्मु पिता फकीरगुल खान पठान उम्म्र 38 साल निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़।

