प्रतापगढ़

जिला कलेक्टर डॉ. राजोरिया ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर डॉ. राजोरिया ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

वृक्षारोपण, स्वास्थ्य और पेयजल सेवाओं पर विशेष ध्यान

प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में सोमवार को मिनी सचिवालय परिसर में जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान, प्रगतिरत कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर समीक्षात्मक चर्चा करते हुए कहा की सभी आंगनबाड़ियो में पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो। बैठक में आयुष्मान आरोग्य योजना, जल जीवन मिशन, बीस सूत्री कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई।

कलेक्टर ने विशेष रूप से मानसून पूर्व तैयारियों के महत्व को उजागर किया और कहा की नालियों की सफाई की जाए और मरम्मत की आवश्यकता वाली नालियों की मरम्मत करवाई जाए ताकि जल भराव की समस्या न आए। साथ ही बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति और वृक्षारोपण पर भी चर्चा की गई और उनके संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

जिला कलक्टर ने कहा की साप्ताहिक बैठक सभी विभागों के बीच संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे हमारे जिले के विकास में सकारात्मक परिणाम हो सके। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करे। अतिरिक्त जिला कलक्टर विनय पाठक ने सीएम डब्ल्यूएमएस, दैनिक जनसुनवाई, मनरेगा कार्यों, भुगतान, जॉब कार्ड के बारे में पूछ कर समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा की सभी अधिकारी कार्यों को नियमानुसार विहित समय में पूरा करे। बैठक में एसीईओ धनदान देथा, प्रमुख जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी दायमा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button