Today's News

डिवाईन पब्लिक स्कूल से एक बार फिर जिले में सर्वाधिक बच्चों का हुआ विज्ञान मंथन यात्रा में चयन

सिंगोली -नगर की अग्रणीय संस्था डिवाईंन पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के जिले में सर्वाधिक 18 विद्यार्थियों का चयन विज्ञान मंथन यात्रा के लिए हुआ है | प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है | यह वर्चुअल यात्रा 18 अगस्त से 21 अगस्त के लिए प्रस्तावित है | 22 अगस्त को आँनलाईन बच्चों की परीक्षा होगी| जिसमें उत्तीर्ण होने पर स्काँलरशिप की पात्रता होगी |चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 8 वीं से आराध्या शर्मा,अदिक्षा शर्मा, अनुष्का शर्मा,अरिहंत जैन,गुंजन धाकड़, लक्ष्यराज मेहता,लक्षिता लक्षकार,मनन आमेठा,रंजना,ऋषिका विश्नोई,शुभम सोनी एवं कक्षा-9 वीं से अंकित रेगर, भव्या मंत्री,दीप तिवारी, नव्या जैन, रागिनी मोदी,सोनाक्षी व्यास और सुमन कुमारी धाकड़ शामिल हैं |

विद्यालय के संचालक निर्मल मेहता व्यवस्था प्रभारी रामलाल धाकड़, प्राचार्य सुनील नागोरी, जसराज शर्मा, मुरली धाकड़,धर्मराज धाकड़, गिरीराज सोनी,अरूणा सेन,चित्रा सेन और समस्त डिवाईन परिवार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं अभिभावकों को बधाईयाँ प्रेषित की है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button