Today's News
ताल विद्यालय में पुलिस टीम ने बताई कानून की नई धाराए।
सिंगोली। पुलिस प्रशासन के सतर्कता अभियान के तहत मंगलवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बालिकाओं को गुड टच बेड टच की जानकारी भी दी।
सिंगोली पुलिस टीम के एएसआई सुरेश कटारिया,विशाल गंगवाल महिला आरक्षक पूजा शर्मा, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए
फ़ोन से फर्जी विडियो कॉल और ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जागरूक किया।
यह भी बताया कि अपने फ़ोन से किसी को ओटीपी नही भेजने की नसीहत दी।
साथ ही विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को किसी विवाद में न पड़ने, विवादो से दूर रहने और अपना ध्यान पढाई में लगाने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थिति रहे।

