तेंदुए ने भैंस को बनाया अपना शिकार, लगातार मवेशियों पर हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत।
सिंगोली।
तहसील ग्राम बड़ी में एक बार फिर तेंदुए ने एक भैंस को अपना शिकार बनाया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत बड़ी में आए दिन तेंदुए द्वारा मवेशियों का शिकार किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में ग्रामीण अंतर लाल गुर्जर ने बताया कि बीते कल मंगलवार को उसकी भैंस अन्य जानवरों के साथ सुबह जंगल में चरने गई थी लेकिन वह अन्य जानवरो के झुंड से बिछड़ कर जंगल में रास्ता भटक गई।
शाम को जब भैंस घर पर नहीं पहुंची तो सुबह उसकी खोजबीन करने पर जंगल के पास लगे खेत पर भैंस मृत अवस्था में पाई गई। जिसके बाद वन विभाग सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के पैरो के निशान देख तेंदुए द्वारा शिकार की पुष्टि की गई तथा मोका पंचनामा बनाया गया।
तेंदुए के क्षेत्र में लगातार मवेशियों के शिकार को लेकर वन विभाग के डिप्टी रेंजर बापुलाल दायना का कहना है कि गर्मी में जंगल में पानी नहीं होने के कारण जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं उन्हें आबादी से दूर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं हाल ही में उनके लिए कृत्रिम पानी का तालाब ,स्थाई रूप से छेत्र के चक सोड़ीजर व बड़ी में वाटर सोसर जंगल में बनाया गया है जिसे कुएं और ट्यूबवेल की सहायता से भरा जा रहा है।