
दो दिवसीय होगा महाशिवरात्रि मेला
विराट भजन संध्या व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
प्रतापगढ़। शहर में नगर परिषद द्वारा आयोजित 48 वा महाशिरात्रि मेला प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 15.02.2026 से 16.02.2026 तक तालाब रोड़ अटल रंग मंच पर आयोजित किया जावेगा।
इस सम्बन्ध अधिक जानकारी देते हुए प्रशासक विजयेश पड्या अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं आयुक्त जितेन्द्र कुमार मीना ने सयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15.02.2026 से महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जावेगा जिसमे प्रथम दिवस विराट भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा, ट्किल शर्मा, महेन्द्र अलबेला, म्यूजिशियन टीम दिल्ली द्वारा भक्तिमय भजनो व झाकियों की प्रस्तुति दी जावेगी।
इसी प्रकार दिनांक 16.02.2026 को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा जिसमे देश के प्रसिद्ध ख्यातिमान कवियों सर्वश्री बुद्धी प्रकाश दाधिच केकड़ी, हेमन्त श्रीमाल उज्जैन, मुकेश मोलवा, सुनिल व्यास कांकरोली, सिद्धार्थ देवल-उदयपुर, शैलजासिंह-गाजीयाबाद, प्रियंका मिश्रा-कटनी, गोपाल धुरन्धर पालसोड़ा, धनपाल धमाका प्रतापगढ़, कुंवर प्रताप अवलेश्वर व नन्दकिशोर टांक द्वारा काव्यपाठ किया जावेगा। मेले में झुले, चक्करियां, दुकाने आदि लगाई जावेगी एवं भव्य विद्युत साज-सज्जा की जावेगी, पुरूष व महिलाओं के बैठने हेतु अलग-अलग व्यवस्था की जावेगी।
अतः आमजन से आग्रह है कि आयोजित होने वाले भव्य महाशिवरात्रि मेले के आयोजित कार्यक्रमो में पधारकर मेले का लुप्त उठावें।

