प्रतापगढ़

360 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त मोटरसाईकिल कम्पनी का प्रचार करने वाले लोडिंग टैम्पों में स्कीम बना अवैध डोडाचुरा का किया जा रहा था परिवहन

“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना धरियावद और डीएसटी की कार्यवाही

360 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा को किया जब्त

मोटरसाईकिल कम्पनी का प्रचार करने वाले लोडिंग टैम्पों में स्कीम बना अवैध डोडाचुरा का किया जा रहा था परिवहन लोडिंग टैम्पों को किया जब्त जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 54 लाख रूपये

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत् परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और नानालाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में कमलचन्द मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय टीम और डीएसटी टीम द्वारा दिनांक 19.09.2025 को मोटरसाइ‌किल कम्पनी का प्रचार करने वाले लोडिग टैम्पों में स्कीम बनाकर परिवहन किये जा रहे 360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त किया जाकर लोडिग टैम्पो को जब्त किया गया थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना विवरण: दिनांक 19.09.20254 को थानाधिकारी कमलचन्द मीणा मय जाप्ते के गश्त धरियावद कस्बे की तरफ आ रहा थे कि पुराना बस स्टेण्ट के पास रोड पर एक बजाज कम्पनी मोटरसाईकिल की एडवरटाईजमेन्ट करने वाला लोडिंग टैम्पों आगे-आगे चल रहा था जो पुलिस के सरकारी वाहन को देखकर टैम्पों चालक द्वारा लोडिग टैम्पों को तेजगति से भरे बाजार में भगाकर टैम्पों को सुकली नदी के किनारें पर छोड नदी में कुद कर झाडियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा टैम्पों चालक का पीछा कर संदिग्ध लगने पर टैम्पों की अच्छी से तलाशी गई तो टैम्पो के पीछे डाले में लोहे की चद्दर से करीब दो फीट चौडी व पाँच फीट उची बॉक्स नमूना स्ट्रेक्चर तैयार कर उसके उपर बजाज कम्पनी के मोटरसाईकिल प्रचार के पोस्टर चिपका रखे हुये नजर आये। जिस पर लोडिंग टैम्पो के उपर का ढक्कन खोलकर देखा गया तो उसमें काले प्लास्टिक के कट्टो नजर आये। जिनको खोलकर देखने पर उन क‌ट्टो में अवैध डोडाचुरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर कुल 18 काले कट्टों में 360 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा होना पाया गया। जिसको जब्त कर थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान महेन्द्रसिंह थानाधिकारी देवगढ के जिम्मे कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button