भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर जयंती मनाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर जयंती मनाई: विरेन्द्र टेलर
प्रतापगढ़। पीपलखूंट कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पीपलखूंट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धूलजी यादव ने पार्टी व समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया।
इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। पंडित दीनदयाल के चित्र पर मंडल पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर धूलजी यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा,मानजी भाई पूर्व मंडल अध्यक्ष,प्रभु लाल निनामा सरपंच,रावजी निनामा लेंप्स अध्यक्ष,हसमुख जैन,शंकर निनामा वार्ड पंच,एडवोकेट सतीश निनामा,हीरालाल डीलर , जीवतराम निनामा ,कन्हेयलाल प्रजापत आदि मौजूद रहें।