प्रतापगढ़

माना बावजी मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिहं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में कमलचन्द मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद के नेतृत्व में दिनांक 26.06.2025 को माना बावजी मन्दिर नटेला में रात्री के समय हुये छतर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों महेन्द्र और दिनेश मीणा को गिरफ्तार किया।

घटना विवरणः- दिनांक 27.06.2025 को प्रार्थी नारूलाल पिता भोगजी जाति मीणा उम्र 65 साल निवासी नटेला थाना धरियावद जिला प्रतापगढ ने रिपोर्ट पेश कि कल दिनांक 26.06.2025 को रात्री के समय हमारे आराध्य मन्दिर मानाबावजी मन्दिर ग्राम नटेला में अज्ञात चोरों मन्दिर में दो जगह गेट के ताले तोडकर अन्दर घुस गये व अन्दर घुसकर चांदी के छोटे एवं बडे छत्तर 1 तौला से बढकर 2 तौला 5 तौला 10 तौला 20 तौला 30 तौला यानी 5 ग्राम से लगातार बढते हुये 250 ग्राम तक के चांदी के छत्तर जो बावजी के मन्दिर के अन्दर बांस के उपर लच्छे से टांग कर लगा रखे थे। छोटे बडे कुल मिलाकर करीब 200 नग से कम ज्यादा हो सकते है। अज्ञात बदमाशों ने चुरा ले गये। रात में मन्दिर की सुरक्षा के लिए मानीया पिता हीरा, तेजीया पिता हिरा, हकरिया पिता भोगजी, लालिया पिता पालीया चौकीदार थे। सुबह मन्दिर की सफाई करने के लिए नारायण पिता भोगजी आया उन्होने मुझे इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट पर थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना के सबंध में थानाधिकारी धरियावद द्वारा पुलिस अधीक्षक
विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों को बारिकी से खंगाला गया। पुलिस टीमों द्वारा अपने अपने मुखबिर एवं सूचना तंत्र को सक्रिय कर उक्त अज्ञात मुल्जिमान गम्भीरता से तलाश की गयी। घटनास्थल के आस पास उक्त दिनांक को रात्री के समय किसी अन्जान व्यक्तियों के आगमन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी और थाना सर्कल में पूराने चालानशुदा आरोपियों से गहन पुछताछ की गई। संदिग्ध महेन्द्र पिता धर्मा जाति मीणा निवासी दास का गुडा गमेतीफला थाना धरियावद व दिनेश पिता भैरूलाल जाति मीणा निवासी हवजीफला घाटा थाना लसाडिया जिला जिला सलूम्बर की तलाश की गई जो बाद घटना के सकूनत से रूहपोश मिले। जिनको पुलिस टीम द्वारा संम्भावित ठिकानों पर दबिश देकर दिनांक 07.07.2025 की रात्री को दिनेश व महेन्द्र को जंगल में स्थित खेत से डिटेन कर पूछताछ की गयी। जिनके खिलाफ जूर्म प्रमाणित पाया जाने से गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. महेन्द्र पिता धर्मा जाति मीणा उम्र 18 साल 02 माह निवासी दास का गुडा गमेतीफला थाना धरियावद जिला प्रतापगढ

2. दिनेश पिता भैरूलाल जाति मीणा उम्र 27 साल निवासी हवजीफला घाटा थाना लसाडिया जिला जिला सलूम्बर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button