प्रतापगढ़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उठेल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त एवं जर्जर है बड़ा हादसा होने की संभावना

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उठेल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त एवं जर्जर है बड़ा हादसा होने की संभावना

प्रतापगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उठेल का पुराना भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जर्जर अवस्था वाले विद्यालय भवन में बच्चों को बैठ कर पढ़ना खतरे भरा हो गया है।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलोट को पत्र लिखकर पुराने जर्जर भवन को गिरवा कर नए भवन बनवाने के लिए मांग की।
जर्जर भवनों की जांच के लिए नियुक्त टीम द्वारा भवन को जांच करने में पूरी तरह से फॉर्मेलिटी एवं लापरवाही की भवन के आगे के भाग को देख करके उसके वेरीफिकेशन रिपोर्ट बना दी जबकि भवन के चारों तरफ निरीक्षण नहीं किया।
जांच दल द्वारा जो रिपोर्ट बनाई गई उसे रिपोर्ट से अभिभावक एवं ग्रामीण संतुष्ट नहीं है मौके पर मौजूद अभिभावकोनी एवं ग्रामीणों ने जांच दल से बिल्डिंग की पूरी तरह से निरीक्षण करने के लिए निवेदन किया तो उन्होंने रास्ते चलते ही बता दिया कि दो कमरे ही खंजर एवं जर्जर हैं जबकि पुराना भवन पूरा सही है सरकार के पास में इतने पैसे नहीं है कि आपका भवन गिरा करके नया भवन हम बना दें जानते हो कितना पैसा लगता है ऐसा निरीक्षण दल के अधिकारी ने ग्रामीणों को जवाब दिया।
हालांकि विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बच्चों एवं ग्रामीणों से कहा है कि पुराने भवन के पास में किसी को नहीं जाना है एवं विद्यालय के शिक्षकों ने नए भवन में बच्चों को शिफ्ट कर दिया है।
ग्रामीण अभिभावक और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अगर आज दिनांक के निरीक्षण के उपरांत अगर कोई हादसा या दुर्घटना होती है पुराने भवन से संबंधित तो समस्त जिम्मेदारी निरीक्षण दल एवं शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button