जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ द्वारा मय जाप्ते के शहर में की पैदल गश्त आमजन की सुनी समस्याएं

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ द्वारा मय जाप्ते के शहर में की पैदल गश्त
आमजन की सुनी समस्याएं
एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा सभी वृत और थाना सर्कल में भी की गयी पैदल गश्त
प्रतापगढ़। आगामी त्यौहारों को मध्यनजर रखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बी. आदित्य के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, वृताधिकारी प्रतापगढ गजेन्द्र सिंह राव, थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा मय पुलिस जाब्ता, क्युआरटी आदि के कस्बा प्रतापगढ में सुरजपोल चौकी से बावडी मोहल्ला, भाटपुरा, सदर बाजार, लौहार गली, गोंपालगंज, बस स्टेण्ड, नीमच नाका और अम्बेडकर सर्कल तक महत्वपुर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों और आमजन की समस्या के बारे में जानकारी ली और यातायात व्यवस्थाओं को जायजा लिया। रास्ते में आये सभी होटल, ढाबों को चैक कर संचालकों को आवश्यक हिदायत की गई। मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण कर रखे दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश की गयी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त वृताधिकारी वृत छोटीसादडी, वृत अरनोद, वृत धरियावद, वृत पीपलखूंट द्वारा भी अपने अपने वृत मुख्यालय पर एवं थानाधिकारीगण द्वारा थाना सर्कल में पैदल गश्त की गयी। वृत और थाना सर्कल में स्थित होटलो, ढाबो और दुकानो को चैक किया गया। पुलिस की यह गश्त व सतत निगरानी जारी रहेगी।

