पुलिस जाप्ते पर जानलेवा हमला व मारपीट करने के मामले में 4 और अभियुक्त गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने जो कहा वह कर दिखाया

पुलिस जाप्ते पर जानलेवा हमला व मारपीट करने के मामले में 4 और अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह व चन्द्रशेखर पालीवाल वृताधिकारी वृत अरनोद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोटडी अरूण खांट मय पुलिस टीम द्वारा पुलिस जाप्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरण दिनांक 21.08.2025 को कन्ट्रोल रूम प्रतापगढ़ से जरिये टेलिफोन
थानाधिकारी कोटडी को सुचना मिली की दिवाला गाँव में दिनाकं 11.08.2025 को गौतम पिता जीवा मीणा की मृत्यु हो गई थी। इस बात को लेकर मृतक के परिजन व रिश्तेदार ने एकराय हो मौताणा, लुटपाट व आगजनी के उदेश्य से मांगीलाल पिता जीवा मीणा व राहुल पिता पुरण मीणा निवासी दिवाला के मकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी व मकान को घेरकर खड़े है। उक्त सुचना पर थाने से दिनाक 21.08.2025 को हैड कानि. बहादुर सिह व जाप्ता हरीश हैड़कानि., कालुसिंह, प्रकाश मय सरकारी जीप चालक राजेन्द्र के रवाना हो दिवाला गांव में मांगीलाल पिता जीवा व राहुल पिता पुरण मीणा के मकान पर पहुचे। जहां पर मकान में तोडफोड व आगजनी कर खडे महिलाए व पुरूषो के हाथ में लठ-पत्थर कुल्हाडिया थी। जो जाप्ता पुलिस व जीप पर नजर पडते ही उक्त सभी लोगों ने एक राय हो पुलिस जाप्ता को घेरकर ललकारते हुए एवं जान से मारने तथा राजकार्य में बाधा उत्पन करने उद्देश्य से गभीर चोटें पंहुचाई एवं सरकारी जीप को नुकसान पहुंचाया।
प्रकरण संख्या 55/2025 धारा 109,121 (1), 132,191(2), 191(3),190, 324(4)(5), बीएनएस 2023 व 3, 4, पीडीपीपी एक्ट में दर्ज कर घटना में संलिप्त मुल्जिमानो की तलाश कर 4 अन्य अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में 6 महिला अभियुक्ताओ और 06 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी:- 01. लक्ष्मण पिता भीमजी मीणा उम्र 38 साल निवासी डोडीयार खेडा थाना प्रतापगढ 02. रूघनाथलाल पिता भैरूलाल मीणा उम्र 40 साल निवासी बरखेडी थाना प्रतापगढ 03. अम्बालाल पिता तुलसीराम मीणा उम्र 42 साल निवासी चाचाखेडी थाना अरनोद 04. सुरेश पिता देवराम जाति मीणा उम्र 25 साल निवासी डोराना थाना वायडी नगर जिला मन्दसौर

