पूर्व मंत्री राजवी ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारीयो की बैठक

प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी ने आज प्रतापगढ़ पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से भेंट की और लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में चर्चा की । भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवीर आज एक दिवस ए प्रवास पर प्रतापगढ़ पहुंचे प्रतापगढ़ पहुंचने पर नगर परिषद के यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं , पदाधिकारीयो तथा जनप्रतिनिधियों की एक बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारीयों के बारे में उनसे चर्चा की ।
बैठक में विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी , नगर मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन , सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर , प्रेम मोहन सोमानी , मीडिया जिला संयोजक गोपाल धाभाई, हार्दिक छोरिया , विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप वशिष्ठ , जिला संयोजक सोशल मीडिया निशील छोरिया, पूर्व नगर महामंत्री आशीष चतुर्वेदी , युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेश सोनी, नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया , महामंत्री तन्मय सोमानी , नगर महामंत्री विकास चनाल , पार्षद प्रतीक शर्मा , गोविंद कुमार तेली, हेमंत कुमार मीणा अमित जैन, बाबूलाल सुथार , मनोहर लाल धोबी, विजय लाला शर्मा , राकेश सोलंकी , मिलन शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

