प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन

प्रतापगढ़ । मंगलवार को श्री प्रतापगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन संस्था अध्यक्ष भगवतसिंह टेरियाखेड़ी की अध्यक्षता में 24 वी साधारण सभा वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक की आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारी विभाग के सुनील कुमार व्यास, संयुक्त रजिस्ट्रार एवं सचिव चित्तौड़गढ़ जिला सहकारी भूमि विकास बैंक, संचालक मण्डल में उपाध्यक्ष दशरथ सिंह आंजना तथा प्रबन्धकारिणी सदस्य सुरेन्द्रजी वरमण्डल, लच्छीराम निनामा, प्रवीण राठोड़, किशोर पाटीदार, भेरूलाल इगनोदिया, बालुराम मीणा, कान्ता बाई जैन, महिपाल जैन,श्यामलता आंजना के साथ ही विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मां शारदा एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पमाला द्विप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् संस्था के मुख्य प्रबन्धक जयपाल सिंह मीणा द्वारा सभी आगन्तुक मेहमानों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् साधारण सभा की बैठक प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष द्वारा संस्था की प्रगति की जानकारी सदस्यों को प्रदान की गई। तत्पश्चात् संस्था की गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सर्वसहमति से की गई। संस्था के वर्ष 2014-15 के अंकेक्षित लेखो का अनुमोदन करवाया गया। वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक ऑडिट रिपोर्ट भाग-अ की अनुपालना पर सहमति प्रदान की गई। संस्था के बजट पर चर्चा की गई पूर्व में बजट खर्चों की पुष्टि की गई एवं नये बचट वर्ष 2023-24 को स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए ऑडिट कार्य हेतु चार्टड एकाउन्टेड की नियुक्ति पर सहमति प्रदान की गई। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद जयपाल सिंह मीणा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत व्यास द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button