प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय निगरानी समिति ने जिला चिकित्सालय में किया औचक निरक्षण

प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय निगरानी समिति ने जिला चिकित्सालय में किया औचक निरक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
– पूर्व मंत्री नन्दलाल मीणा व राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा के निर्देशन में सुधारी जाएगी व्यवस्था –
प्रतापगढ़। जिला चिकित्सालय के बेहतर प्रबंधन, विकास कार्यो की निगरानी एवं अन्य समस्याओं के निदान हेतु राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ के स्थानीय विधायक हेमन्त मीणा की अध्यक्षता में बनाई गई निगरानी समिति ने आज शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरक्षण किया।
जिला चिकित्सालय निगरानी समिति के प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने जानकारी में बताया कि जिस प्रकार पूर्व जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल मीणा के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य होता था, उसी परिपाटी को जारी रखते हुए पूर्व मंत्री नन्दलाल मीणा के संरक्षकत्व में जिला चिकित्सालय समिति का गठन किया गया था ।आज शनिवार को समिति के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारीगण व सदस्यगण ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर सभी वार्डो में निरक्षण किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में दीवारों पर गुटखे के पिक से फैली गदगी, गंदी व फटी बेडशीट को देखकर समिति ने नाराजगी व्यक्त की वहीं सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश प्रदान किया। समिति के सचिव प्रेममोहन सोमानी व सहसचिव थमिश मोदी, प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, सदस्य उदयलाल अहीर ने निरीक्षण करते हुए यहा पर भर्ती मरीजों को जिला चिकित्सालय में मिल रहे उपचार को लेकर बातचीत की और जिला चिकित्सालय में लगी हुई बंद एलईडी को दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय परिसर में लगी लिफ्ट का चलने के पहले ही खराब हो गई है। वही लिफ्ट का सामान चोरी होना भी सामने आया जिस पर जिला चिकित्सालय समिति ने रिपोर्ट लिखवाने को लिए कहा, जिला चिकित्सालय परिसर में शिकायत पेटिका का पूर्ण उपयोग करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के संचालन को भी देखा गया।

