प्रतापगढ़

गेहूँ की आड में 416 किलो 280 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरकर ले जाते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

गेहूँ की आड मे पिकअप के अन्दर डोडाचूरा भरकर ले जाते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अवैध डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को किया बरामद

जब्त अवैध डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 62 लाख 75 हजार रूपये

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ परबत सिंह तथा नानालाल सालवी वृताधिकारी वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत देवगढ थानाधिकारी मिश्रीलाल चौहान  मय टीम द्वारा दौरान नाकांबदी के दिनांक 07.07.2025 को पिकअप के अन्दर गेहूँ की आड में 416 किलो 280 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरकर ले जाते हुए एक अभियुक्त सावरलाल पिता शेतान रेबारी उम्र 37 साल निवासी बह का खेडा तहसील शाहपुरा थाना फुलिया जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया जाकर थाना देवगढ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

घटना विवरणः- दिनांक 07.07.2025 को मिश्रीलाल चौहान थानाधिकारी देवगढ मय जाप्ता द्वारा पुंगा तालाब पुलिस चौकी के सामने नाकांबदी की जा रही थी दौरान नाकाबंदी प्रतापगढ की तरफ से एक पिकअप रजि न आरजे 01 जीसी 0854 आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा पिकअप को हाथ से रोकने का ईशारा किया जिस पर पिकअप चालक द्वारा पिकअप को रोक प्रतपगढ की तरफ वापिस घुमाने लगा तथा पिकअप की खलासी सीट पर बेठा एक व्यक्ति जंगल की तरफ भाग निकला। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पिकअप के पास पहुंच कर रोक कर चालक का नाम पता पुछा तो पिकअप चालक ने अपना नाम सावरलाल पिता शेतान रेबारी उम्र 37 साल निवासी बह का खेडा तहसील शाहपुरा थाना फुलिया जिला भीलवाडा बताया। पिकअप में क्या भरा हुआ है, पुछने पर चालक ने पिकअप में गेहु भरे होना बताया गया। भागे गये व्यक्ति की तलाश हेतु जाप्ता भेजा परंतु जगंल में नहीं मिला। जिस पर पिकअप में संदिग्ध वस्तु होने की आशको होने पर पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर गेहु के क‌ट्टो के नीचे 21 सफेद कट्टो में कुल 416 किलो 280 ग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ मिला। जिसके बारे में थानाधिकारी देवगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार अवैध डोडाचूरा को जब्त कर अभियुक्त सावरलाल रेबारी को गिरफ्तार कर थाना देवगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अभियुक्त – सावरलाल पिता शेतान रेबारी उम्र 37 साल निवासी बह का खेड़ा तहसील शाहपुरा थाना फुलिया जिला भीलवाडा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button