प्रतापगढ़

प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सीटे बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा द्वारा

प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सीटे बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा द्वारा

प्रतापगढ़। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ प्राचार्य को आयुक्तालय जयपुर के नाम सत्र 2025-26 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सीटे बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा जिला संयोजक बहादुर लाल निनामा ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला स्तर पर सबसे बड़ा महाविद्यालय एक ही है । यहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने से अधिकतम आदिवासी समुदाय से आते हैं । वर्तमान में सत्र 2025-26 में नव प्रवेश के लिए एक हजार सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे जिसके लिए तीन हजार आवेदन आए। इस कारण कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं।विद्यार्थियों को निजी महाविद्यालय में मोटी फीस जमा करना मजबूरी बन गया है । क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मोटी फीस की व्यवस्था नहीं होने से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं ।
ज्ञापन में बताया कि विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन जाता हैं सभी विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं लेकिन सीटे कम होने के कारण प्रवेश नहीं मिल पाता है विश्व 9 अगस्त आदिवासी दिवस की पूर्व तैयारी चर्चा हुई।

ज्ञापन में पूर्व जिला बीपीवीएम संयोजक विक्रम निनामा, जिला सहसंयोजक श्यामू भील, अंकित भील, राकेश निनामा, जगदीश, विकास, रामलाल, अनिल निनामा, शिवम कटारा, सुनील मईडा, मनीष कटारा, मुकेश निनामा, महेश निनामा, लोकेश कटारा, अंकित निनामा, अनिल भील और भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button