हथियार तस्करी के मामले मे कुख्यात अपराधी गुलाम रसुल फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ़्तार

हथियार तस्करी के मामले मे कुख्यात अपराधी गुलाम रसुल फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ़्तार
प्रतापगढ़। पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा अवैध हथियार तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन एवं एजीटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कुख्यात अपराधी सलमान तक हथियार व कारतुस उपलब्ध कराने वाला कुख्यात अपराधी गुलाम रसुल को फिरोजाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरण:- 28.06.2025 को थानाधिकारी प्रवीण टांक द्वारा राकेश पिता कचरूलाल राठौर जाति तेली निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ राज. को एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था तथा राकेश की सुचना पर सलमान पिता शेरखान निवासी नागदा को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा मे अवैध असलाह जिसमे देशी विदेशी हथियार व भारी मात्रा मे जिन्दा कारतूस बरामद किये गये थे।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दिनांक 11.07.2025 को प्रतिबंधित हथियार व कारतुस को सप्लाई करने वाले कुख्यात अपराधी गुलाम रसुल पिता गुलाम नबी उम्र 40 साल निवासी नक्कासी मोहल्ला टोला, बाजे वाली गली थाना दक्षिण कोतवाली जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को फिरोजाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। गुलाम रसुल फिरोजाबाद का कुख्यात अपराधी है तथा प्रवीण उर्फ अंकल के गिरोह का सदस्य है। अभी हाल ही में 19.03.2025 को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार हुआ था जिसके बायें पैर पर गोली लगी थी। गुलाम रसुल द्वारा प्रतिबंधित हथियार व 9 एमएम के कारतुस प्रवीण उर्फ अंकल को उपलब्ध कराये थे, जो राकेश के मार्फत सलमान तक पहुंचे थे। प्रकरण में साथी अभियुक्तगणों की तलाश व अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः गुलाम रसुल पिता गुलाम नबी उम्र 40 साल निवासी नक्कासी मोहल्ला टोला, बाजे वाली गली थाना दक्षिण कोतवाली जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश।

