फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आमजन व दुकानदारों पर रौब झाड़ने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सेकंड ग्रेड शिक्षिका से भी की थी फर्जी पहचान के आधार पर शादी
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आमजन व दुकानदारों पर रौब झाड़ने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सेकंड ग्रेड शिक्षिका से भी की थी फर्जी पहचान के आधार पर शादी
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ गजेन्द्रसिंह जोधा एवं चन्द्रशेखर पालीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के निर्देशन में शिवलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद की पुलिस टीम द्वारा फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आमजन व दुकानदारों पर रौब झाडने वाले अभियुक्त उमेश डामोर पिता लक्ष्मण लाल डामोर जाति भील उम्र 23 साल निवासी सोबनीया थाना पीपलखूंट को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस थाना अरनोद को मुखबिर के जरिए
सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा अरनोद में एक व्यक्ति लंबे समय से स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर आमजन को गुमराह कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पंकज कुमार (हेड कांस्टेबल) के नेतृत्व में कांस्टेबल हनुमान (135), दिनेश कुमार (367) व लक्ष्मण सिंह (816) को अरनोद कस्बे में भेजा गया।
पुलिस कार्यवाहीः गठित पुलिस टीम बस स्टेण्ड अरनोद स्थित केसरी हैयर सैलुन अरनोद के बाहर पहुंचे। जहां पर हैयर कटिंग दुकान पर दुकानदार सतु उर्फ सत्यनारायण सैन ने एक लडके को जय हिन्द सर बोला। जिस पर हैड कांस्टेबल ने पुछा की जय हिन्द किसको बोल रहो हो तो सतु ने बोला की ये उमेश पुलिस वाले है, आपके साथ अरनोद थाने पर ही है। जिस पर हैड कानि द्वारा अपने पास खडे उमेश नाम के व्यक्ति को पुछा की आप कौन हो तो उसने बोला कि मेरी नौकरी पुलिस में है, वर्तमान में पुलिस लाईन में प्रतापगढ़ में तैनात हूँ। जिस पर उसने अपने मोबाईल फोन में राजस्थान पुलिस वर्दी में स्वयं के पुलिस वाले कई फोटोग्राफ दिखाए। जिस पर हैड कानि ने उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम उमेश डामोर पिता लक्ष्मण लाल डामोर जाति भील उम्र 23 साल निवासी सोबनीया थाना पीपलखूंट होना बताया। उक्त नाम वाले व्यक्ति की जानकारी पुलिस लाईन प्रतापगढ से की गई तो इस नाम का कोई व्यक्ति पुलिस में नही होना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा उमेश से सख्ती से पुछताछ की गई तो बोला कि मेरी शादी नहीं हो रही थी तो मैने राजस्थान पुलिस की फर्जी वर्दी तैयार कर उसे पहन कर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाला तथा अपने आप को सरकारी कर्मचारी राजस्थान पुलिस का सिपाही बताकर अपनी पत्नि व कई लोगो के साथ छल किया। मैंने सतु सैन को भी पुलिस वाला बता रखा था, ताकि मैं कटींग फ्री में करवाता रहूं। पुलिस टीम को उमेश के मोबाईल फोन में राजस्थान पुलिस की वर्दी पहने हुए स्वयं के फोटोग्राफ तथा अन्य पुलिस कर्मियो के साथ के फोटोग्राफ भी मिले है। पुलिस की वर्दी उमेश ने पुछताछ पर अपने पास रखी होना बताया। पुलिस की वर्दी भी उसके कब्जे से बरामद की गई।
उमेश ने पूछताछ पर बताया कि उसकी शादी 2023 में कृपा कुमारी पुत्री पन्नालाल डामोर निवासी केसरपुरा पुलिस थाना पीपलखूंट के साथ हुई थी। शादी से पूर्व उक्त शख्स द्वारा अपने वर्दी पहने फोटोग्राफ अपनी पत्नी को व उसके परिजनों को दिखाकर पुलिस में भर्ती होना बताया था तथा जोधपुर में ट्रेनिंग करना बता कर जोधपुर मजदूरी करने चला गया ताकि लोगों को यह विश्वास हो जाए कि वह पुलिस में ही है। उक्त शख्स करीब 3 साल से अपनी पत्नी कृपा के साथ करबा करनोद में किराए के मकान में रह रहा था। कृपा बाई साल 2021 में सरकारी विद्यालय चुपना में शिक्षिका है। उक्त शख्स सभी आस पड़ोसियों को अपने मोबाइल में फोन में सेव वर्दी वाले फोटो दिखाकर अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहा है और लोगों में पुलिस का रोब झाडता रहा। उक्त शख्स पुलिस लाइन व पुलिस थानों में भी जाता रहा है तथा वहा पर अपने मिलने वाले पुलिस कर्मियों के साथ फोटो खिंचवा कर उन्हें भी लोगों को दिखाता रहा है। हमेशा अपनी कटिंग पुलिसकर्मी जैसी रखता था ताकि लोगों को शक नही हो और स्वयं का पुलिस जैसा हुलिया लगे।
उक्त शक्स ने इस प्रकार नकली पुलिस कर्मी बनकर राजस्थान पुलिस की छवी धुमिल की ओर लोगों को अपना रूतबा व भय दिखाकर आम लोगो व राजस्थान पुलिस के साथ छल किया। पुलिस टीम द्वारा उमेश को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अरनोद पर सरकारी कर्मचारी का प्रतिरूपण व छल करने का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम उमेश डामोर पिता लक्ष्मण लाल डामोर जाति भील उम्र 23 साल निवासी सोबनीया थाना पीपलखूंट।

