बाबरिया भील वुडलैंड पार्क का नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा बोर्ड हटाने को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने दिया ज्ञापन

बाबरिया भील वुडलैंड पार्क का नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा बोर्ड हटाने को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने दिया ज्ञापन
प्रतापगढ़। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक बद्री भगोरा ने बताया कि कल दिनांक 23.03.2025 रविवार को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा वुडलैंड पार्क का नाम 1531 ईस्वी में प्रतापगढ़ के शासक एवं प्रतापगढ़ को बसाने वाले राजा बाबरिया भील के नामकरण कर बोर्ड लगाया था जिसका भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने 9 अगस्त 2022 को मांग पत्र सौपा था जिसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुईं जिसको रात में बिना सूचना किए नगर परिषद द्वारा बोर्ड को हटा दिया गया।
बोर्ड को हटाने पर पूरे आदिवासी समुदाय में आक्रोश हैं जिसको लेकर आज भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ और नगर परिषद आयुक्त प्रतापगढ़ को ज्ञापन दिया हैं और चेतावनी दी हैं कि समय रहते बोर्ड को वापस लगवाए और वुडलैंड पार्क का नाम बाबरिया भील के नाम से करें अन्यथा बहुत जल्द भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देने में आदिवासी परिवार के समस्त विंगो के पदाधिकारी मौजूद रहें।

