प्रतापगढ़

बालदिया घाटे में 05 दिन पूर्व हुई लुट का खुलासा कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  • बालदिया घाटे में 05 दिन पूर्व हुई लुट का खुलासा कर एक
    अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन मे लुट, चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर वांछित अपराधीयों की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत् थानाधिकारी थाना सालमगढ भानुप्रतापसिह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बालदिया घाटे में हुई लुट का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त गौतम को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- प्रार्थी गोपाल पिता रंगलाल जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी साखथली खुर्द थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 02.07.2025 को सुबह करीब 10 बजे मै व मेरे मंगेतर दोनो घर से मोटरसाईकिल पर अपने ससुराल खोरीया जा रहे थे कि बालदीया घाटा में पीछे से एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर 03 लोग आये और आते ही हमारी मोटरसाईकिल के आगे उनकी मोटरसाईकल को लगा कर हमको डरा-धमका कर रोक कर मारपीट की और दोनो के पास से 02 मोबाईल, मोटरसाईकिल और मेरे जेब मे पर्स जिसमें आधार कार्ड व पैसे 500-700 रूपये थे, लेकर फरार हो गये। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 85/2025 धारा 309 (6),189 (2),3 (5) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाहीः घटना के सबंध में थानाधिकारी सालमगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना सर्कल मे अज्ञात मुल्जिमानों व पुर्व के घटना करने वाले गिरफ्तार व्यक्तियों की सरगर्मी से तलाश की। दौरान तलाश के मुखबिर की सुचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से टीम द्वारा थाना सर्कल के गौतम पिता हकरीया मीणा निवासी घटीया को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उसने 05 दिन पुर्व लुट की घटना करना एवं अन्य थाने क्षेत्र तथा एमपी में भी आने जाने वाले राहगीरो से रास्ते में लुट व डकेटी की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर दो अन्य साथी अभियुक्त एवं मामले का माल मशरूका बरामदगी के प्रयास जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त – गोतम पिता हकरीया उर्फ हकरू जाति मीणा उम्र 29 साल निवासी घटीया थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button