प्रतापगढ़

सीवरेज मेन्टेनेन्स के कार्यो की जांच के लिए कमेटी का गठन

 

प्रतापगढ़। शहर में सीवरेज की मरम्मत और मेंटेनेंस के कार्यो में विभिन्न माध्यमों से अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर व सार्वजनिक कार्यो में उत्तरदायित्वता और पारदर्शित को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर द्वारा सीवरेज कार्यो की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।

उक्त जांच कमेटी में उपखण्ड अधिकारी प्रतापगढ़ मणीलाल तीरगर को अध्यक्ष एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, खण्ड-तृतीय प्रतापगढ़ के अधिशासी अभियंता सुरेशचन्द्र मीणा, कार्यालय हाजा संस्थापन अधिकारी प्रहलाद सिंह, जिला कोष कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-प्रथम राजकुमार गर्ग व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग प्रतापगढ़ के कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र मीणा को सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि सीवरेज के कार्यो के संबंध में जांच कमेटी सभी पहलूओं का विश्लेषण कर अपनी रिर्पोट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button