प्रतापगढ़
मतदान दिवस के दिन मनरेगा श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश रहेगा
प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत लोकसभा आम चुनाव मतदान दिवस 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल 2024 कार्यक्रम के अनुसार मनरेगा श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश देय होगा।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परसाराम ने बताया कि जिले में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा व इस दिन मनरेगा श्रमिकों के लिए संवैतनिक अवकाश देय होगा। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में निर्धारित मतदान दिवस के दिन मनरेगा श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने के लिए समस्त कार्यक्रम अधिकारी ईजीएस अपने अधीनस्थ कार्यालयो/ग्राम पंचायतो के कर्मिको को सूचना उपलब्ध कराए ।

