भाजपा के 11 साल बेमिसाल कार्यकर्ताओं ने गांवों में की चौपाल,सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
बोराव।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संकल्प अभियान के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी भैंसरोड़गढ़ बोराव मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर चौपाल आयोजित केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजन लाल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और जनता तक अधिक से अधिक लाभ दिलाने की बात कही
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मेवाडा ने बताया कि मंगलवार को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक डॉ सुरेश धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी,अभियान के जिला संयोजक कमलेंद्र सिंह हाड़ा के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में मंडल के तंबोलिया,गोपालपुरा, बोराव,नगपुरा में चौपाल आयोजित किए गए एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की एवं मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताया
चौपाल को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील जैन ने ऑपरेशन सिंदूर के विषय में बताया कि किस प्रकार देश की सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की योजनाएं कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,मंडल महामंत्री लाभचंद राठौर, रामलाल भील,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मेवाडा,मंडल मंत्री मनीष गांधी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फोरू लाल राठौर,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पूरी,पूर्व सरपंच लक्ष्मण लाल धाकड़,भाजपा बूथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह शक्तावत,सत्यनारायण मेघवाल,श्रवण सिंह,दिनेश राठौर,रोडू लाल भील,शंकर भील सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे