Today's News

सिंगोली क्षेत्र के तरौली जंगल में लगी भीषण आग, नजदीकी खेतों में भी हुआ नुकसान।

फायर ब्रिगेड की मदद से पाया आग पर काबू।

सिंगोली । तहसील के जाट पंचायत क्षेत्र में गांव तरौली के पास जंगल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आए नजदीकी खेतों में भी नुकसान होना बताया गया है।

सोमवार देर शाम मिली जानकारी के अनुसार गांव तरौली के पास जंगल में दोपहर अचानक आग लग गई। घना धुआं उठते देख गांव के लोग जंगल की ओर दौड़े, तथा आग बुझाने के लिए पंप इत्यादि संसाधन जुटाएं गए लेकिन विद्युत आपूर्ति बंद होने से पानी का प्रबंध नहीं हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में राजस्व विभाग की सूचना पर रतनगढ़ से घटना स्थल पहुंचे, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इससे पूर्व जंगल से लगा किसान, नारायण माली का खेत भी आग की चपेट में आ गया। जिससे खेत में रखा भूसा इत्यादि भी जलकर भस्म हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चला है, लेकिन कुछ लोग बता रहे है कि दोपहर के समय भीषण गर्मी के बीच चली हवा के दौरान अचानक तेज धुंआ उठते देखा गया तब जंगल में आग लगने की जानकारी मिली। बाद में उसी समय पंचायत सहित राजस्व कर्मचारियों को सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button