प्रतापगढ़

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

प्रतापगढ़ । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक विधानसभा चुनाव कार्यालय बगवास पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के लक्ष्य के संकल्प के साथ संपन्न हुई । प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत की अध्यक्षता एवं पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री तथा जिला संगठन प्रभारी मुकेश रावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी , सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर एवं मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन के विशिष्ट आतिथ्य में प्रत्येक बूथ से पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने पार्टी पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को पहुंचाएं तथा धरातल पर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित कर आगामी लोकसभा चुनाव के कार्य में लग जाए ।
जिला संगठन प्रभारी एवं अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री मुकेश रावत ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को मोदी के परिवार का सदस्य मानकर के प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने हेतु जुट जाएं। विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी ने लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्य योजना के बारे में कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों को अवगत कराया।
स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन ने दिया और आभार भाजपा जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने व्यक्त किया ।
नगर मंडल की इस बैठक में सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर, प्रदेश पदाधिकारी हीरालाल मेघवाल , जिला मंत्री प्रेमलाल मीणा , धर्मवीर मीणा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश मीणा , जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया, हार्दिक छोरिया, शूरवीर सिंह देवल ,
मनोहर लाल खोईवाल, दीपेश आमेटा , पार्षद प्रतीक खोईवाल ,
पार्षद प्रतिनिधि विजय लाला सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button