प्रतापगढ़

पुलिस जाप्ते पर जानलेवा हमला व मारपीट करने के मामले मे 6 अभियुक्त गिरफ्तार

 

पुलिस जाप्ता पर जानलेवा हमला व मारपीट करने के मामले मे 6 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह व चन्द्रशेखर पालीवाल वृताधिकारी वृत अरनोद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोटडी अरूण खांट मय पुलिस टीम द्वारा पुलिस जाप्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में 06 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया

घटना विवरण: दिनाक 21.08.2025 को कन्ट्रोल रूम प्रतापगढ़ से जरिये टेलिफोन
थानाधिकारी कोटडी को सुचना मीली की दिवाला गाँव में दिनाक 11.08.2025 को गौतम पिता जीवा मीणा की मृत्यु हो गई थी। इस बात को लेकर मृतक के परिजन व रिश्तेदार ने एकराय हो मौताणा, लुटपाट व आगजनी के उदेश्य से मांगीलाल पिता जीवा मीणा व राहुल पिता पुरण मीणा निवासी दिवाला के मकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी व मकान को घेरकर खड़े है उक्त सुचना पर थाने से दिनाक 21.08.2025 को हैड. कानि. बहादुर हादुर सिह व जाप्ता हरीश हैड़कानि. कानि कालुसिंह, कानि प्रकाश मय सरकारी जीप चालक कानि. राजेन्द्र के खाना हो दिवाला गांव में मांगीलाल पिता जीवा व राहुल पिता पुरण मीणा के मकान पर पहुंचे। जहां पर मकान में तोडफोड व आगजनी कर खडे महिलाए व पुरूषो के हाथ में लठ-पत्थर कुल्हाडिया थी। जो जाप्ता पुलिस व जीप पर नजर पडते ही उक्त सभी लोगों ने एक राय हो पुलिस जाप्ता को घेरकर ललकारते हुए एवं जान से मारने तथा राजकार्य में बाधा उत्पन करने उद्देश्य से गभीर चोटें पंहुचाई एवं सरकारी जीप को नुकसान पहुंचाया ।

प्रकरण संख्या 55/2025 धारा 109,121 (1), 132,191 (2), 191(3),190, 324(4) (5), बीएनएस 2023 व 3, 4, पीडीपीपी एक्ट में दर्ज कर घटना में संलिप्त मुल्जिमानो की तलाश कर 6 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पुर्व में 6 महिला अभियुक्ताओ को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी:-
01. राजु पिता अम्बालाल मीणा उम्र 28 साल निवासी बरखेडी थाना कोतवाली प्रतापगढ जिला प्रतापगढ

02. महेश पिता रतनलाल मीणा उम्र 25 साल निवासी बरखेडी थाना कोतवाली प्रतापगढ जिला प्रतापगढ

03. भंवरलाल पिता रामा मीणा उम्र 50 साल निवासी बरखेडी थाना कोतवाली प्रतापगढ जिला प्रतापगढ

04. भैरूलाल पिता रामा मीणा उम्र 55 साल निवासी बरखेडी थाना कोतवाली प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़

05. गौतमलाल पिता गंगाराम मीणा उम्र 32 साल निवासी बैलारी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ़

06. बालुराम पिता रतन मीणा उम्र 30 साल निवासी जाजली, हमचाखेडी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button