Today's News

गाजे बाजे के साथ निकली कावड यात्रा , तिलस्वा से जलभर धांगडमऊ कलां, श्रीपुरा पहुची कावड याञा,किया जलाभिषेक

बोराव।बम बम भोले भजनों पर थिरके श्रद्धालु , श्रावण के दूसरे सोमवार  को तिलस्वा महादेव से जल भर कर नवयुवक मंडल के सदस्य धांगडमऊ कलां तक नंगे पांव पैदल चल कर कावड याञा निकाली, कावडियों का जगह जगह स्वागत हुआ, कावड याञा भोले मंदिर पहुची जहा क्षेत्र मे सुख शांति अच्छी कामना को लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया , सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा । उमस व गर्मी मे भी कांवड़ियों मे उमंग व जोश बना रहा।

इधर श्रीपुरा के नवयुवक मंडल व ग्रामीणो के तत्वावधान मे सोमवार को गाजे बाजे के साथ तिलस्वा महादेव से कांवड यात्रा लेकर रवाना हुए, कावड याञा के दौरान डीजे की धून पर ग्रामीण बम् बम भोले व शिवजी के भजनो पर नाचते झुमते चल रहे थे जहाँ गांव स्थित शिवजी मंदिर पर विधिवत पुजा अर्चना कर जलाभिषेक किया, कावड यात्रा कास्या ,फुसरिया, सिंगोली, टाकरदा ,तम्बोलिया बोराव के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई भोले के मंदिर पर पहुची।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button