प्रतापगढ़

एनडीआरएफ टीम ने प्रतापगढ़ विद्यालय मे बच्चो को आपदा से बचाव की जानकारी दी

 

प्रतापगढ़। भारत सरकार गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार 6 वाहिनी एनडीआरफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) व जिला कलेक्टर डॉ.अंजली राजोरिया द्वारा जिले में आवंटित विद्यालय व जिले के आपदा संभावित क्षेत्र एवं जिले में स्थित बहुत दुर्घटना जोखिम इकाइयों का भौतिक रूप से भ्रमण व संबंधित जानकारी एकत्र और साथी आमजन सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों व स्वंयसेवी संस्थाओं इत्यादि को किसी भी आपदा की स्थिति में आपदा के दुष्प्रभाव को कम करने व उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी व प्रशिक्षण शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ। विद्यालय के बालक, बालिकाओं एनडीआरएफ बटालियन के इंस्पेक्टर अंकुश शर्मा द्वारा आपदा से संबंधित बचाव की पद्धतियां प्राथमिक उपचार सीपीआर, काम चलाऊ इंप्रोवाइज्ड स्ट्रक्चर,भूकंप, आकाशीय बिजली और स्नेक बाइट आदि के बारे में अवगत कराया गया एवं मंच का संचालन रेखा वोरा द्वारा किया गया जिसमें सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्रपाल डूंगरवाल ने बताया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद हबीब व आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा टीम इंचार्ज उमेश कुमार रैदास,रोशन मीणा,एनडीआरएफ टीम के वाघेला वाग्जी, वाघ भारत,सुशील भदौरिया, बोरिचा हरेश,रंजीत कुमार,योगेश मोरे,विद्यालय स्टाफ़ कैलाशचंद्र,जाकिर हुसैन,रेखा वोरा,बसंतीलाल मीणा,मोहनलाल मीणा,सीमा सोलंकी,बाबुलाल मीणा,व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button