Today's News

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

सिंगोली।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। शासन ने अधिसूचित क्षेत्र के ऋणी, अऋणी और डिफाल्टर किसानों को योजना का लाभ लेने का मौका दिया है। किसान आधार कार्ड, बही की छायाप्रति, बचत खाता की छायाप्रति और बीमित राशि का दो प्रतिशत प्रति हेक्टेयर प्रीमियम जमा कर बीमा करा सकते हैं। आवेदन राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला सहकारी बैंक मर्यादित या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जमा किए जा सकते हैं। समय पर आवेदन करने पर किसान फसल बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button