प्रतापगढ़

कुख्यात अंकल गिरोह को गन हाउस के लाईसेंस की आड में अवैध रूप से हथियार व कारतुस उपलब्ध कराने वाले गन हाउस संचालक कमल सोलंकी नवीन पोईया गोपाल शर्मा गिरफ्तार

कुख्यात अंकल गिरोह को गन हाउस के लाईसेंस की आड में अवैध रूप से हथियार व कारतुस उपलब्ध कराने वाले गन हाउस संचालक कमल सोलंकी, नवीन पोईया, गोपाल शर्मा को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा अवैध हथियार तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन एवं एजीटीएफ की संयुक्त कार्यवाही मे प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कुख्यात अपराधी सलमान तक पहुंचे हथियार व कारतुस कुख्यात अंकल गिरोह को उपलब्ध कराने वाले गन हाउस संचालक कमल सोलंकी, नवीन पोईया, गोपाल शर्मा को बेवर जिला मेनपुरी, मथुरा से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः 28.06.2025 को थानाधिकारी प्रवीण टांक द्वारा राकेश पिता कचरूलाल राठौर जाति तेली निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ राज. को एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था तथा राकेश की सुचना पर सलमान पिता शेरखान निवासी नागदा को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध असलाह जिसमे देशी विदेशी हथियार व भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किये गये थे।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार हथियारो की सप्लाई करने वाले अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा प्रकरण में बेवर जिला मेनपुरा, मथुरा उत्तरप्रदेश से लाईसेंसी गन हाउस संचालक कमल सोलंकी पिता जगदीश सिंह सोलंकी निवासी पुराना बाजार बेवर जिला मेनपुरी, नवीन पोईया पिता अजय
कुमार पोईया निवासी राधिका विहार मथुरा थाना कोतवाली मथुरा, गोपाल शर्मा पिता नन्दन लाल निवासी डेम्पीयर नगर मथुरा थाना कोतवाली मथुरा को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनो अभियुक्तो द्वारा प्रवीण उर्फ अंकल गिरोह को लाइसेंसी हथियार व कारतुस फर्जी लाईसेंस से सरकारी कीमत से अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचते थे। लाईसेंसी गन हाउस संचालक कमल सोलंकी, नवीन पोईया, गोपाल शर्मा से अंकल गिरोह के सदस्य सागर, नितिन, राहुल द्वारा फर्जी लाईसेंस तैयार कर लाइसेंसी हथियार व कारतुस खरीदकर अंकल उर्फ प्रवीण वर्मा व जितेन्द्र सिंह को उपलब्ध कराये जो राकेश के मार्फत सलमान तक पहुंचे थे। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः 01. कमल सोलंकी पिता जगदीश सिंह सोलंकी निवासी पुराना बाजार बेवर जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश। 02. नवीन पोईया पिता अजय कुमार पोईया निवासी राधिका विहार मथुरा थाना कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश। 03. गोपाल शर्मा पिता नन्दन लाल निवासी डेम्पीयर नगर मथुरा थाना कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button