प्रतापगढ़

भारत आदिवासी पार्टी ने खस्ताहाल सड़क के डामरीकरण के लिए जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन 

 

भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़क डामरीकरण के लिए जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार दलोट को दिया ज्ञापन

प्रतापगढ़। राजस्थान के अंतिम सीमांत क्षेत्र एवं प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा जोड़ने वाली दलोट से दानपुर सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है यातायात पूरी तरह से बाधित हो चुका है आम जनता बहुत परेशान है रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रशासन के आल्हा अधिकारी इस रोड से सरकारी कार्यवाही के लिए गुजरते हैं।
इस रोड की गंभीर समस्या के निराकरण के लिए भारत आदिवासी पार्टी एवं आम जनता की तरफ से नायब तहसीलदार नारायण लाल निनामा को प्रार्थना पत्र दिया गया।
भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश निनामा ने बताया कि सरकार इस रोड को लेकर के पूरी तरह से लापरवाह है पूरा रोड भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है सत्ताधारी नेता वोट ले लेते हैं लेकिन पीछे मुड़कर के नहीं देखते हैं अभी पंचायती राज में भी वोट मांग लेंगे लेकिन इस सड़क का काम नहीं करते हैं।
भारत आदिवासी पार्टी के जिला संरक्षक राजेश डिंडोर की ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा है कि ज्ञापन देने के दो दिन के अंदर अंदर रोड दूरस्तीकरण एवं डामरीकरण की कार्रवाई प्रारंभ नहीं होती है तो रोड पर ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भारत आदिवासी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर गणावा ने कहां है कि रोड़ों की हालत बहुत ज्यादा खराब है पूरे ब्लॉक में और सबसे ज्यादा इस रोड की हालत खराब है पिछली सरकार में भी इस रोड पर कोई ध्यान नहीं दिया था एवं वर्तमान सरकार भी इस रोड पर कोई ध्यान नहीं दे रही है दोनों पार्टियों बारी-बारी से आम जनता को गुमराह कर रही है।
आम जनता की आवाज को उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम मईडा सातमउड़ी ने बताया कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी एवं विशेष करके सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी तो सत्ता सरकार के इशारे पर काम कर रही है समस्या का हल नहीं होता है तो कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।
ज्ञापन देने में जीवन, प्रकाश, परतू ,रामलाल, तेजराम रतन, सूरजमल, राकेश ,मोहन , रकमा ,राजू ,मांगीलाल ,कन्हैयालाल शंभू लाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button