पत्नी व भाई का मर्डर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह जैतावत व पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना धमोतर घीसूलाल के नेतृत्व में थाना धमोतर के प्रकरण सख्या 117/2025 धारा 103(1),115(2),109 (1) बीएनएस मे पुलिस टीम द्वारा डबल मर्डर व दो युवको को घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना सक्षिप्त विवरण- दिनांक 21.08.2025 को प्रातः सूचना मिली की गाँव बिल्लीखेडा में प्रेमचन्द पिता खलीया मीणा निवासी बीलीखेडा ने अपने बडे भाई मुलचन्द पिता खलिया मीणा व अपनी पत्नि सविता मीणा को कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी है एवं अपने बडे भाई मुलचन्द के लडके मनीष उर्फ मनोज व अपने स्वंय के पुत्र संतोष मीणा के कुल्हाडी के वार से घायल कर दिया है। जिस पर थानाधिकारी घीसूलाल मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे जहाँ मौके पर दो लाश पडी हुई थी मौके पर प्रार्थी दिनेश पिता भलजी मीणा उम्र 35 साल निवासी बिल्लीखेडा थाना धमोतर द्वारा काननी कार्यवाही हेतु रिपोर्ट पेश की गई। त्वरित कार्यवाही करते हुए एमआईयु टीम व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाई गयी व घटना से साक्ष्य संकलन किये गये व प्रार्थी द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण सं 117/2025 धारा 103 (1), 115 (2),109 (1) बीएनएस 2023 में पंजीबद्ध किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से आरोपी प्रेमचन्द पिता खलीया मीणा उम्र 42 साल निवासी बिल्लीखेडा को डिटेन कर मनौवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो आरोपी प्रेमचन्द ने अपने भाई मुलचन्द व अपनी पत्नि सविता की कुल्हाडी से हत्या करना व अपने भाई मुचलन्द के पुत्र मनीष उर्फ मनोज व अपने स्वंय के पुत्र संतोष मीणा को कुल्हाडी से वार कर घायल करना स्वीकार किया गया। आरोपी प्रेमचन्द ने अपनी आर्थिक स्थिति सही नही होने से व अपने भाई व पत्नी एंव परिवार वालो के ताने से तंग होकर घटना कारित करना बताया गया। आरोपी प्रेमचन्द द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिम-
1. प्रेमचन्द पिता खलीया मीणा उम्र 42 साल निवासी बिल्लीखेडा थाना धमोतर जिला प्रतापगढ।

