प्रतापगढ़

समुह लोन के 09 लाख रूपयों के गबन के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक कुमार की टीम द्वारा समूह लोन के 09 लाख रूपये का गबन करने के मामले में अभियुक्त संजय धनगर को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 11.08.2025 को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेशियल लिमिटेड कम्पनी मुख्य कार्यालय गैलेक्सी विंग बी 16 फ्लोर प्लाट नंबर 1 एस वाय नंबर 83/1 हैदराबाद नोलेज सिटी टी एस आई आई सी राय दुर्ग पनमख्ता हैदराबाद तेलंगाना ने जरिये प्रार्थी जितेन्द्रसिंह पिता रूपाराम उम्र 37 वर्ष तिलक नगर जिला प्रतापगढ ने एक रिपोर्ट पेश की कि 1 अरविन्दसिह पिता उदयसिंह आयु 25 साल निवासी नापाखेडा पोस्ट टकरावद तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश 2. संजय धनगर पिता गोपाल धनगर आयु 27 साल निवासी सुरखेडा पोस्ट सुरखेडा तहसील सीतामउ जिला मंदसौर 3. पवन कुमार मेघवाल पिता कैलाश मेघवाल आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम रावन गुरारी पोस्ट रावन गुरारी जिला झालावाड राज 4. विजयपाल सिंह पिता जसवन्त सिंह आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी पोस्ट असावती तहसील जावरा जिला रतलाम मध्यप्रदेश 5. राजेन्द्रसिंह चन्द्रावत पिता कमलसिंह आयु 25 वर्ष निवासी मकान नंबर 14 वार्ड नंबर 2 चौपाटी नापाखेडा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा समुह के लोन का गबन करते हुए खाता धारको के साथ विश्वासघात कर करीब 09 लाख रूपये का खाता धारको की किस्ते अपने निजी काम में खर्च करने की नियत से बेईमानी से गबन कर फरार हो गये है। जिस पर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण संख्या 358/2025 घारा 314,318 (3) (4),321,323,316 (3), (4) (5) भारतीय न्याय सहिता में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
दौरान अनुसंधान फरार आरोपियों की तलाश की जाकर पुर्व में अरविन्द सिह पिता उदयसिंह आयु 25 साल निवासी नापाखेडा पोस्ट टकरावद तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया था। दिनांक 18.09.2025 को संजय धनगर पिता गोपाल धनगर आयु 27 साल निवासी सुरखेडा पोस्ट सुरखेडा तहसील सीतामउ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वांछितों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
संजय धनगर पिता गोपाल धनगर आयु 27 साल निवासी
सुरखेडा पोस्ट सुरखेडा तहसील सीतामउ जिला मंदसौर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button