दुकान के किराऐ की बात को लेकर दो पक्षों में हुई लडाई के मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार

दुकान के किराऐ की बात को लेकर दो पक्षों में हुई लडाई के मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी थाना पारसोला मेमजी गरासिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कस्बा मुंगाणा में दुकान के किराए की बात को लेकर दो पक्षों में हुई लडाई के मामले में प्रकरण संख्या 111/2025 में अभियुक्त अनिल, अजित नरेश और जगदीश को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 05.08.2024 को प्रार्थी अकित पंचोरी पिता गदुलाल पचौरी निवासी मुंगाणा थाना पारसोला जिला प्रतापगढ राज. ने रिपोर्ट इस आशय पेश की दिनांक 05.08.2025 को मै प्रार्थी गांव मुंगाणा में किराणा दुकान पर हर रोज की तरह दुकान के अन्दर बैठा हुआ था तब ही अचानक बोलेरो गाडी 2406 नम्बर में सवार अनिल पिता मोहन लबाना व अजित पिता मोहन लबाना च देवीलाल लबाना की पत्नी व राजकुमार की पत्नी व अजित व अनिल की पत्नियों जो सभी हम सलाह होकर आये व आते ही मां बहन की गालिया देते हुए मेरी दुकान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश होकर मेरे साथ लातो मुक्को से मारपीट कर 3 मोबाईल फोन सेमसग कम्पनी किमतन 35 हजार रुपये व गले में पहनी सोने की चेन वजन साढे तीन तोला व कान में सोने की लोंग वजन आधा तोला व नकद गल्ले में पड़े 45,500 रुपये जो लुट कर ले गये और उसके बाद करिबन 250 लोग लबाना समाज माण्डवी खूता व मुंगाणा के हाथो में लठ व पत्थर व धारधार हत्यारों से लेस होकर मेरी दुकान मे अनाधिकृत रुप से प्रवेश कर किराना दुकान में रखे सामान की तोड फोड कर दिया व सीसीटीवी कैमेरे व डीवीआर व टीवी आदी की तोड फोड कर दिया लूट कर ले गये। जिससे मुझे करीबन 8-10 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उस दौरान मेरे पिता गदुलाल पंचोरी बचाव हेतु आये तो उनके उपर भी अजित लबाना ने कुल्हाडी से वार किया जिससे पिता के सिर पर गम्भीर चोट आई और मेरी सास अनिता देवी व पली हिनाक्षी के साथ भी मारपीट की। जिससे शरीर पर जगह जगह चोटे आई व पिता को ज्यादा लगने मुगाणा प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर कर दिया है। लबाना समाज के लोगों द्वारा रास्ता रोक कर बैठे हुए है। किराणा दुकान का मालिकाना हक मुझ प्रार्थी की पत्नी हिनाक्षी रजावत नाम से रजिस्टर है। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 111/2025 धारा 333, 324(4), 126(2), 115(2), 191(2), 191 (3) 190, बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया। दौरान अनुसंधान अभियुक्तगण अनिल पिता मोहनलाल लबाना उम्र 33 साल निवासी खुन्ता थाना धरियावाद, अजित पिता देवीलाल लबाना उम्र 28 साल निवासी माण्डवी थाना धरियावद, नरेश पिता अम्बालाल लबाना उम्र 28 साल निवासी माण्डवी थाना धरियावद, जगदीश पिता हेमचन्द लबाना उम्र 39 साल निवासी मुंगाणा थाना पारसोला जिला
प्रतापगढ के खिलाफ जुर्म अपराध धारा 333, 324(4), 126 (2), 115(2), 191(2), 191(3) 190, 305 बीएनएस का प्रमाणित पाया जाने से प्रकरण में गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों से अनुसंधान जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
1. अनिल पिता मोहनलाल लबाना उम्र 33 साल निवासी खुन्ता थाना धरियावाद,
2. अजित पिता देवीलाल लबाना उम्र 28 साल निवासी माण्डवी थाना धरियावाद,
3. नरेश पिता अम्बालाल लबाना उम्र 28 साल निवासी माण्डवी थाना धरियावाद,
4. जगदीश पिता हेमचन्द लबाना उम्र 39 साल निवासी मुंगणा थाना पारसोला जिला प्रतापगढ।

